CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, सरकारी कर्मचारियों के लिए विपश्यना शिविर में 12 दिन की विशेष छुट्टी
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है कि अधिकारी और कर्मचारी विपश्यना ध्यान शिविर में भाग लेने के लिए अधिकतम 12 दिन तक विशेष अवकाश ले सकेंगे।
कितनी छुट्टी मिलेगी और कितनी बार
आदेश के अनुसार, अखिल भारतीय सेवा (IAS) के अधिकारी और राज्य सेवा के अधिकारी-कर्मचारी कुल सेवा में अधिकतम 6 बार स्पेशल कैजुअल लीव ले सकते हैं। हर शिविर के लिए यात्रा समय सहित अधिकतम 12 दिन का अवकाश दिया जाएगा।
छुट्टी के लिए आवश्यक दस्तावेज़
• अवकाश आवेदन के साथ विपश्यना केंद्र द्वारा जारी एडमिशन लेटर संलग्न करना अनिवार्य है।
• शिविर पूरा होने के बाद कंप्लीशन सर्टिफिकेट कार्यालय में जमा करना होगा।
• यदि सर्टिफिकेट जमा नहीं किया गया, तो अवकाश को अन्य अर्जित छुट्टियों में समायोजित कर दिया जाएगा।
सैलरी और स्वीकृति
विपश्यना ध्यान शिविर के लिए अवकाश की स्वीकृति संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी ही देंगे। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि सरकारी कार्य प्रभावित न हो। इस अवधि को ऑन ड्यूटी माना जाएगा और कर्मचारी को पूरी सैलरी मिलेगी।