CG News :करंट लगने से दो बच्चों की मौत ,हाइकोर्ट में सुनवाई
CG News :छत्तीसगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां करंट लगने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई , इस हादसे में प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही न करने पर, हाइकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया और छुट्टी के दिन इस मामले की सुनवाई की |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल, पहली घटना गौरेला –पेंड्रा –मरवाही जिले के करगीकला गाँव की है , जहां 6 साल का बच्चा खेत में खेलते हुए करंट की चपेट में आ गया,जिससे उसकी मौके पर हीं मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना कोंडागांव जिले की है, जहां करंट की चपेट में आने से ढाई साल के बच्ची की मौत हो गई|
हाइकोर्ट में सुनवाई
इस हादसे में प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही न करने और परिजनों को मुआवजा न मिलने से हाइकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया और इस मामले की सुनवाई छुट्टी के करवाई और सभी सरकारी ,प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यकर्ताओ से इस घटना का जवाब माँगा है, साथ हीं मामले की अगली सुनवाई 22 सितम्बर को होने के निर्देश दिए हैं |