CG News: कवर्धा में ATM चोरी की कोशिश नाकाम, यूट्यूब से सीखी तकनीक, आरोपी गिरफ्तार
CG News: कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में ATM मशीन काटकर चोरी करने की कोशिश नाकाम हो गई, पुलिस ने एक आरोपी को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है, जो ATM के पास घूमता मिला.
यूट्यूब से सीखी चोरी की तकनीक
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि, उसने यूट्यूब वीडियो देखकर ATM काटने की तकनीक सीखी थी, कर्ज में डूबे होने के कारण उसने चोरी का रास्ता अपनाया, आरोपी ने बताया कि, वह पहले भी कई जगह ATM काटने की कोशिश कर चुका है, लेकिन हर बार असफल रहा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
गैस कटर और उपकरण जब्त
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गैस कटर मशीन, गैस सिलेंडर, ऑक्सीजन सिलेंडर, बाइक, लोहे का सब्बल और अन्य सामान बरामद किया है, जिनका इस्तेमाल वारदात में किया गया था, 24 मार्च की रात गश्त के दौरान पुलिस टीम ATM का निरीक्षण कर रही थी, इसी दौरान आरोपी को पकड़ लिया गया, जिससे बड़ी चोरी की वारदात टल गई.