CG News: बिलासपुर में एडमिशन के नाम पर 30 लाख लुट गए”

 CG News: बिलासपुर में एडमिशन के नाम पर 30 लाख लुट गए”

 CG News: बिलासपुर में एडमिशन के नाम पर 30 लाख लुट गए”

 CG News: बिलासपुर में हेमंत मोदी अपने बेटे का मेडिकल कॉलेज एडमिशन कराने के लिए सोशल मीडिया विज्ञापन देखकर 30 लाख रुपए की ठगी के शिकार हुए। एजुकेटेड कंसल्टेंसी का झांसा देकर आरोपियों ने पैसे लिए, लेकिन एडमिशन नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया विज्ञापन पर भरोसा

बिलासपुर के व्यापार विहार रोड निवासी हेमंत मोदी ने अपने बेटे अर्चित मोदी के लिए सोशल मीडिया पर एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज का सीधे एडमिशन का विज्ञापन देखा। उन्होंने विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर गौरव झा से बातचीत की। इसके बाद गौरव झा और विनीत सिंह उनके ऑफिस आए और बताया कि उनकी एजुकेशन कंसल्टेंसी पुणे में है।

पुणे में मुलाकात और आश्वासन

हेमंत मोदी 5 जून 2025 को पुणे के मुख्यालय गए। वहां उन्हें शिवम शर्मा उर्फ गोपी, कृष्णा और विनीत सिंह से मुलाकात कराई गई। आरोपियों ने 100 प्रतिशत एडमिशन का भरोसा दिलाया और कहा कि अलग-अलग कॉलेजों के डोनेशन और फीस सहित कुल 30 लाख रुपए खर्च होंगे। हेमंत मोदी ने विभिन्न किश्तों में ऑनलाइन यह राशि ट्रांसफर कर दी।

एडमिशन का मेल नहीं आया

पैसे देने के बाद भी कॉलेज से कोई एडमिशन मेल नहीं आया। जब उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया, तो उनके मोबाइल बंद पाए गए। इसी समय हेमंत मोदी को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिवम शर्मा, विनीत सिंह उर्फ सौम्य राज, गौरव झा आर्यन अग्रवाल और विराज चोढ़े के खिलाफ बीएनएस की धारा 318, 4, 3 और 5 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की विस्तार से पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़े: CG News: छत्तीसगढ़ में डायल 112 बन रहा लोगों की जान बचाने का भरोसेमंद जरिया

Related Post

Latest News