CG News: मरीन ड्राइव के सामने iNext मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 iPhone समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए चोर

CG News: मरीन ड्राइव के सामने iNext मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 iPhone समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए चोर

CG News: मरीन ड्राइव के सामने iNext मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 iPhone समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए चोर

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. मरीन ड्राइव के सामने स्थित iNext मोबाइल स्टोर को चोरों ने निशाना बनाया. आरोपियों ने दुकान का शटर बीच से मोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 1 करोड़ 89 लाख रुपये के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गए. चोरी गए सामान में 173 iPhone भी शामिल हैं.

शटर बाहर से बंद, अंदर सामान गायब

घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है. दुकान संचालक ऋषभ डागा की शिकायत के मुताबिक, वे 31 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे स्टोर बंद करके घर चले गए थे. अगले दिन सुबह करीब 8:30 बजे दुकान के मैनेजर स्वप्नशील सोनी ने फोन कर चोरी की जानकारी दी. मैनेजर ने बताया कि दुकान का शटर बीच से मुड़ा हुआ था, जबकि बाहर से दोनों ताले लगे हुए थे.

अलमारी और दराज से गायब मिले मोबाइल

सूचना मिलने के बाद दुकान संचालक मौके पर पहुंचे. अंदर जांच करने पर अलमारियां और दराज खुली मिलीं. उनमें रखे मोबाइल फोन गायब थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अज्ञात चोर रात के समय दुकान में घुसे और मोबाइल के साथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी चोरी कर ले गए.

173 iPhone समेत 1.89 करोड़ का सामान चोरी

FIR में दर्ज सूची के अनुसार, दुकान से कुल 173 iPhone चोरी हुए हैं. इनमें सबसे ज्यादा iPhone 17 के 132 नग शामिल हैं. इसके अलावा स्मार्ट वॉच, हेडफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी चोरी हुआ है. आरोपी दुकान में लगा DVR भी अपने साथ ले गए. चोरी गए सामान की कुल कीमत 1 करोड़ 88 लाख 97 हजार 942 रुपये दर्ज की गई है.

पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपियों की तलाश जारी

दुकान संचालक ऋषभ डागा की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने 1 नवंबर की रात FIR दर्ज की है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है. DVR चोरी होने के कारण जांच में पुलिस के सामने महत्वपूर्ण चुनौती भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें : CG News: महादेव सट्टा ऐप का मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, ओमान से प्रत्यर्पण के बाद आज रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में होगी पेशी

Related Post

One thought on “CG News: मरीन ड्राइव के सामने iNext मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 iPhone समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए चोर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG Weather Alert: तूफान ‘मुरासु’ का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, 4 नवंबर तक बारिश और आंधी का अलर्ट, बस्तर में भारी बारिश की चेतावनी CG News: कान के दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की एंजियोप्लास्टी के बाद मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप CG News: मरीन ड्राइव के सामने iNext मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 iPhone समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए चोर CG News: महादेव सट्टा ऐप का मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, ओमान से प्रत्यर्पण के बाद आज रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में होगी पेशी CG News: धान से लदे पिकअप को छोड़ने के नाम पर SDM-तहसीलदार पर एक लाख रिश्वत लेने का आरोप, वीडियो-ऑडियो वायरल CG News: विदेशी मेडिकल डिग्री वाले डॉक्टरों को हाई कोर्ट से झटका, एक लाख रुपये फीस वापसी और पुराने स्टाइपेंड की मांग खारिज
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home