CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती में बड़ा बदलाव, सभी विभागों की भर्ती परीक्षाओं को एक मंच पर लाने की तैयारी

CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती में बड़ा बदलाव, सभी विभागों की भर्ती परीक्षाओं को एक मंच पर लाने की तैयारी

CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती में बड़ा बदलाव, सभी विभागों की भर्ती परीक्षाओं को एक मंच पर लाने की तैयारी

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही कर्मचारी चयन मंडल (CGPSC जैसा मॉडल) बनाने की योजना बना रही है। यह मंडल केंद्र के कर्मचारी चयन आयोग की तर्ज पर काम करेगा और राज्य में समान योग्यता वाले पदों के लिए अलग-अलग विभागों की परीक्षाओं को एक मंच पर लाएगा।

परीक्षाओं में हो रही परेशानी

वर्तमान में विभिन्न विभाग अपनी-अपनी भर्ती परीक्षाएं आयोजित करते हैं। इससे अभ्यर्थियों को कई बार परीक्षा देने की मजबूरी और सरकार को बार-बार परीक्षा आयोजित करने का काम करना पड़ता है, नई व्यवस्था लागू होने के बाद समान योग्यता वाले पदों के लिए एक ही परीक्षा आयोजित होगी। इससे उम्मीदवारों की तैयारी सरल होगी और आवेदन, समय व खर्च दोनों की बचत होगी।

प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होगी

सरकार का कहना है कि यह पहल भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और निष्पक्ष बनाएगी। मुख्यमंत्री ने हाल ही में मंत्रालय में भर्ती परीक्षाओं की समीक्षा की थी, जिसमें समान योग्यता वाले पदों के लिए अलग-अलग विभाग परीक्षाएं कराने से उम्मीदवारों पर बोझ पड़ने की बात सामने आई।

प्रस्ताव जल्द विधानसभा में

सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारी चयन मंडल का प्रस्ताव जल्द ही विधानसभा में रखा जा सकता है। पारित होने पर राज्य की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित और सुसंगठित होगी।

यह भी पढ़ें : CG News: रायगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 134 टन अवैध कबाड़ और मैग्नीज मेटल जब्त

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home